UP Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana 2023 : मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना लॉन्च करेगी यूपी सरकार, जानें क्या है खास इस योजना में

UP Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana : यूपी सरकार के द्वारा एक दूरगामी योजना की पहल करने की घोषणा की गई है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना है। इसे नए नगरीय निकायों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के नागरिकों को मूल सुविधाएं मिलेंगी। राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना से संबंधित कार्यों की कड़ी निगरानी की जाएगी। तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के बारे में विस्तार से समझते हैं।

 

Table of Contents

यूपी मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना (UP Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana)

योजना का नाम मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना
राज्य उत्तर प्रदेश
साल 2022
घोषणा किसने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
उद्देश्य नए नगरीय निकायों का सृजन एवं पहले से मौजूद निकायों की सीमा का विस्तार भी,नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं
लाभार्थी उत्तर प्रदेश राज्य के नवसृजित एवं विस्तारित नगर निकायों के नागरिक

 

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना क्या है?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 27 जुलाई 2022 बुधवार के दिन  मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना को शुरू करने का फैसला लिया है। इस योजना के तहत प्रदेश के नवसृजित एवं विस्तारित नगरीय निकायों में मूलभूत कार्य जैसे-पेयजल, सड़क निर्माण, स्कूल, सीवरेज, पार्किंग, स्वच्छता, मार्ग प्रकाश, सामुदायिक केंद्र, चौराहों का सुंदरीकरण एवं आंगनबाड़ी केंद्रों आदि की स्थापना का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना की खास बात यह रहेगी कि इसके माध्यम से किए जाने वाले कार्यो पर समय-समय पर समीक्षा की जाएगी। साथ ही कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा और विकास कार्यों में नवाचार प्री फैब/प्री कॉस्ट कंक्रीट निर्माण तकनीकी का उपयोग किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना राज्य के नए गठित हुए नगरीय निकायों एवं विस्तारित हुए पुराने नगर निकायों के नागरिकों को जल्द से जल्द बेहतर तरीके से मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाएगी। ताकि वह पर रहने वाले नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त करने के लिए ज्यादा इंतजार ना करना पड़े।

उत्तर प्रदेश प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन योजना

 

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना का उद्देश्य

इस को लांच करने का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के नवसृजित एवं विस्तारित नगर निकायों में बेहतर तरीके से प्राथमिक नगरीय सुविधाओं को स्थापित करना है। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि प्रदेश के समग्र विकास करने के लिए शहरीकरण करना अत्यधिक आवश्यक है जिसके लिए कुछ नए नगर निकायों को गठित किया गया है और कुछ पुराने नगर निकायों  का सीमा विस्तार किया गया है। अब इन नगर निकायों में इस के माध्यम से नागरिकों के लिए बुनियादी सुविधाएं का निर्माण किया जाएगा। ताकि यहां पर रहने वाले नागरिकों का समग्र विकास हो सके और वह भी बुनियादी सुविधाओं को प्राप्त कर भविष्य के लिए आत्मनिर्भर बन सकें।

 

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से जुड़ी विशेषताएं और लाभ

  • Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana की शुरुआत यूपी सरकार द्वारा किया जा रहा है।
  • इसकी घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री ने की है।
  • Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana के तहत नए नगरीय निकायों का सृजन हुआ है एवं पहले से मौजूद निकायों की सीमा का विस्तार भी किया गया है।
  • Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana में पारदर्शिता एवं कुशलता पर जोर दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत हो रहे कार्यों की मॉनिटरिंग की जाएगी।
  • इस योजना के तहत सीवेज, पेयजल, मार्ग प्रकाश, सड़क निर्माण आदि कार्यों को तवज्जो मिलेगा।
  • साथ ही साथ मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत ये भी कहा गया है कि निर्माण के कार्यों में प्री फैब/ प्री कॉस्ट कंक्रीट निर्माण का प्रयोग होगा।
  • इस योजना से जुड़े प्रस्ताव जल्द ही बनाए जाएंगे और प्रस्ताव बनाते वक्त क्षेत्र से जुड़े जनप्रतिनिधि की भी राय ली जाएगी।

 

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के लिए बजट में 550 करोड़ रुपये की व्यवस्था

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष के बजट में 550 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसमें से नवसृजित नगर पंचायत के लिए 366.30 करोड़ रुपये, सीमा विस्तारित नगर पंचायत के लिए 53.35 करोड़ रुपये, सीमा विस्तारित नगर पालिका परिषद के लिए 58.85 करोड़ रुपये, सीमा विस्तारित नगर निगम के लिए 71.50 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। नगरीय निकायों को परियोजना के लिए स्वीकृत की जाने वाली धनराशि के बराबर धनराशि उन्हें राज्य वित्त आयोग तथा केंद्रीय वित्त आयोग एवं अन्य योजनाओं से उपलब्ध करानी होगी। योजना के तहत भवनों के निर्माण में परंपरागत तकनीक के अलावा पर्यावरण अनुकूल नई तकनीक का उपयोग किया जा सकता है।

 

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से जुड़े लाभार्थी

Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana का लाभ आम जनता को मिलेगा। अभी इस  योजना से जुड़े प्रस्ताव विचाराधीन हैं।

 

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना दस्तावेज [Documents]

Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana का लाभ लेने के लिए किसी प्रकार के दस्तावेज की ज़रूरत नही होगी। आपको बता दे कि इस योजना से जुड़े प्रस्ताव अभी सरकार द्वारा सार्वजनिक नहीं हुए हैं। भविष्य में इसके अपडेट्स आएंगे और आपको सूचित किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना की पात्रता [Eligibility]

Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana की पात्रता से जुड़ा कोई मापदंड तय नहीं किया गया है। सरकार सरकारी एवं प्राइवेट संस्थानों के सहयोग से नगरीय विकास की ओर कार्य करेगी।भविष्य में इसके अपडेट्स आएंगे।

 

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के लिए रजिस्ट्रेशन [UP Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana Registration]

इस योजना के अंतर्गत प्राइवेट फर्म को टेंडर मिलेगा, जिसके बाद विकास का काम किया जाएगा। ये फर्म सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय में अपने कोटेशन भेज पाएंगे। कोटेशन भेजने के बाद ये तय होगा कि उन्हें काम मिला या नही। इसके बाद वो इस योजना से जुड़ सकते हैं।

UP Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना

 

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से जुड़ी वेबसाइट [UP Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana Portal]

Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana को अभी लागू नहीं किया गया है। अभी सरकार इससे जुड़े मुद्दों पर काम कर रही है। उम्मीद है निकट भविष्य में इसके पोर्टल या वेबसाइट से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक हो।

 

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से जुड़ा टोल फ्री नंबर [UP Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana Helpline Number]

Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana से जुड़ा टोल फ्री नंबर अभी प्रकाश में नही आया है। इससे जुड़ी जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

1 thought on “UP Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana 2023 : मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना लॉन्च करेगी यूपी सरकार, जानें क्या है खास इस योजना में”

  1. Pingback: Uttar Pradesh Saur Urja Yojana 2023 : सरकार दे रही फ्री बिजली, जानिए किसे मिल रहा लाभ और कैसे? Sarkari Yojana

Leave a Comment

MP Free Laptop Yojana 2024: 12वीं पास सभी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देगी मध्य प्रदेश सरकार, पूरी जानकारी देखें राजस्थान मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करें बिहार सामूहिक नलकूप योजना : खेत में सामूहिक नलकूप लगवाने पर भारी सब्सिडी देगी बिहार सरकार, ऐसे करें आवेदन Post Office RD Scheme 2024: गजब की है यह स्कीम, हर महीने निवेश पर मिलेगा शानदार रिटर्न गाय गोठा अनुदान महाराष्ट्र 2024: Gay Gotha Yojana Form, लाभ एवं पात्रता