नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना 2024 : Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana Online Apply, रजिस्ट्रेशन कैसे करें

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana : भारत एक कृषि प्रधान देश है। जिसमें से 75% लोग खेती पर निर्भर करते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति खेती पर ही निर्भर रहती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की तर्ज पर एक नई योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसका नाम नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य किसानों को महाराष्ट्र सरकार द्वारा हर साल 6000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। महाराष्ट्र सरकार द्वारा बजट 2023-24 पेश करने के दौरान मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा इस योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। नमो शेतकरी महासम्मा निधि योजना के तहत राज्य के 1.5 करोड़ से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।

अगर आप भी महाराष्ट्र राज्य के किसान है और Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

 

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana 2024

योजना का नाम नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना
घोषणा की गई मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि 6000 रुपये
लाभ दिया जाएगा 1.5 करोड़ किसान परिवारों को
राज्य महाराष्ट्र
वर्ष 2024
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://nsmny.mahait.org/
हेल्पलाइन नंबर 020-26123648

 

नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा 9 मार्च को वर्ष 2023-24 का बजट पेश करते हुए राज्य के किसानों के लिए नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना 2024 शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर शुरू किया जा रहा है। नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के माध्यम से पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। किसानों को यह आर्थिक सहायता राशि तीन सामान किश्तों में प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

अब किसानों को खेती करने के लिए केंद्र सरकार की किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत 6000 रुपए और महाराष्ट्र सरकार द्वारा 6000 रुपए मिलकर प्रतिवर्ष 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता मिल सकेगी। इस योजना के संचालन हेतु सरकार द्वारा 6900 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। राज्य के 1.5 करोड़ किसान परिवारों को Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana का लाभ दिया जाएगा। जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सकेगी। और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

 

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना क्या है

किसानों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार के द्वारा किसान सम्मान निधि के तहत लाभार्थी किसान को साल भर में ₹6000 दिए जाते हैं। इसी क्रम में अब महाराष्ट्र सरकार के द्वारा शुरू की गई नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भी किसान भाइयों को साल भर में ₹6000 प्राप्त हो सकेंगे। यानी कि उन्हें किसान सम्मान निधि के ₹6000 और नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के तहत तकरीबन ₹6000 मिलेंगे, इस प्रकार से किसानों को 12000 रुपये 1 साल में प्राप्त हो सकेंगे।

 

Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana का उद्देश्य

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे राज्य के किसानों को बेहतर आजीविका प्रदान की जा सके और उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इसके अलावा सरकार द्वारा किसानों को 1 रुपए प्रीमियम पर फसल का बीमा किया जाएगा। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों से बीमा प्रीमियम का 2 प्रतिशत लिया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र सरकार द्वारा फसल बीमा के लिए किसानों को केवल बीमा प्रीमियम का 1 प्रतिशत देना होगा। इससे सरकारी खजाने पर हर साल 3212 करोड रुपए का बोझ पड़ेगा। सरकार का एकमात्र लक्ष्य राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्म निर्भर बनाना है।

 

महाराष्ट्र के किसानों को अब मिलेंगे 12000 रुपए

नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना के तहत राज्य के पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की तर्ज पर अलग से 6000 रुपए दिए जाएंगे। यानी कि पीएम किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को 6000 रुपए तो मिलते ही है इसके अलावा Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana के माध्यम से भी किसानों को 6000 रुपए की वित्तीय सहायता मिलेगी। जिसका मतलब है कि अब राज्य के किसानों को सम्मान राशि के रूप में प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का लाभ मिलेगा। इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा जल्द ही दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। जिससे कि पात्र किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिया जा सकेगा।

 

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मन निधि योजना जैसी ही एक योजना है।
  • इस योजना के माध्यम से महाराज सरकार द्वारा किसान परिवार को प्रतिवर्ष से 6000 रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी।
  • यह आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • महाराष्ट्र के किसानों को अब प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ मिलेगा। इसमें से 50% हिस्सा महाराज सरकार की ओर से और दूसरा 50% हिस्सा केंद्र सरकार की तरफ से प्रदान किया जाएगा।
  • इन दोनों योजनाओं के माध्यम से राज्य के किसानों को प्रति महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ मिलेगा।
  • पात्र किसानों को Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana का लाभ तीन किस्तों में दिया जाएगा।
  • हर तीन महीने में किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपए जमा किए जाएंगे।
  • इसके अलावा किसानों के बीमा प्रीमियम का भुगतान भी महाराष्ट्र सरकार द्वारा किया जाएगा।
  • राज्य के 1.5 करोड़ किसान परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • प्रतिवर्ष 6900 करोड़ रुपए सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए खर्च किए जाएंगे।
  • यह योजना राज्य के किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाएगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त किसानों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

 

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के लिए पात्रता

  • Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana के लिए आवेदक को महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत केवल राज्य के किसान ही आवेदन के लिए पात्र होंगे।
  • किसान के पास स्वयं की भूमि होनी चाहिए।
  • आवेदक किसान को महाराष्ट्र के कृषि विभाग में पंजीकृत होना चाहिए।
  • आवेदक का बैंक खाता होना अनिवार्य जो कि आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

 

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना में दस्तावेज (Documents)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • जमीनी दस्तावेज
  • खेत का विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

 

महाराष्ट्र नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना में आवेदन (How to Apply for Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana , Application and New Registration Process)

  • योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको महाराष्ट्र नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
  • होम पेज पर जाने के बाद आपको रजिस्टर वाले ऑप्शन का इस्तेमाल करके ईमेल आईडी और फोन नंबर के द्वारा अपना पंजीकरण कर लेना है और फिर पोर्टल में लॉगिन हो जाना है।
  • लॉगइन होने के बाद नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर योजना का पंजीकरण फॉर्म ओपन होकर आएगा, जिसमें जो भी जानकारियां दर्ज करने के लिए कहा जा रहा है उन सभी जानकारियों को आपको निश्चित जगह में दर्ज कर देना है।
  • सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आवश्यक दस्तावेज की फोटो कॉपी को अपलोड कर दें और उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें ।
  • इस प्रकार से आप ऊपर जो प्रक्रिया बताई गई है उसे फॉलो करते हुए महाराष्ट्र नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना में आवेदन कर सकते हैं।

महाराष्ट्र नमो शेतकारी महा सम्मान निधि योजना के लिए वैसे कहीं भी आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। प्रत्येक किसान जो प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त कर रहा है, वह स्वचालित रूप से नमो शेतकारी महा सम्मान निधि योजना के तहत पात्र है।

 

Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana Portal and Status Check

इनकी आधिकारिक वेबसाइट ही इनका पोर्टल है। इसी वेबसाइट में जाकर आप स्टेटस भी चेक कर सकते है। स्टेटस चेक करने के लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट में जाकर ‘Know Your Status’ वाले विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपसे जो भी जानकारी वहां मांगी जाएगी आपको वो भरना है और फिर आपको आपके स्टेटस की जानकारी मिल जाएगी।

 

Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana First Installment Date (नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना की पहली किस्त)

महाराष्ट्र के किसानों को नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना की पहली किस्त 2,000 रुपए की राशि 26 अक्टूबर 2023 को जारी की गई है। पहली किस्त की राशि 86 लाख किसानों के बैंक खाते में भेजी गई। जो कि 1720 करोड़ रुपए की पहली किस्त दीपावली के तोहफे के तौर पर किसानों के बैंक खातों में महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी की गई। नमो शेतकरी योजना सीधे किसानों के बैंक खाते में पर्याप्त आय सहायता प्रदान करती है। ताकि किसान इस आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर वित्तीय संकट को कम कर सके।

 

Namo Shetkari Yojana Beneficiary List

Beneficiary List के लिए सबसे पहले आपको महाराष्ट्र नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है। वैसे महाराष्ट्र नमो शेतकारी महा सम्मान निधि योजना के लिए प्रत्येक किसान जो प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त कर रहा है। वह स्वचालित रूप से नमो शेतकारी महा सम्मान निधि योजना के तहत पात्र है।

 

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)

हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको महाराष्ट्र राज्य में चल रहे शेतकरी महा सम्मान निधि योजना महाराष्ट्र के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर दी है। इसके बावजूद योजना के बारे में अन्य जानकारी पाने के लिए या अपनी शिकायत को दर्ज करवाने के लिए आप शेतकरी महा सम्मान निधि योजना हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Maharashtra Department of Agriculture Helpline Number :- 020-26123648.
  • Maharashtra Department of Agriculture Helpdesk Email :- commagricell@gmail.com.
  • Commissionerate of Agriculture, Maharashtra Government,

2nd Floor, Central Building,

Pune Stattion, Pune,

Maharashtra – 411001

 

FAQ

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना कौन से राज्य में चल रही है?

महाराष्ट्र

 

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना की शुरुआत किसने की?

महाराष्ट्र सरकार ने

 

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना का फायदा किसे मिलेगा?

महाराष्ट्र के किसानों को

 

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कितना पैसा मिलेगा?

6000 रुपये

 

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?

020-26123648

Leave a Comment

MP Free Laptop Yojana 2024: 12वीं पास सभी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देगी मध्य प्रदेश सरकार, पूरी जानकारी देखें राजस्थान मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करें बिहार सामूहिक नलकूप योजना : खेत में सामूहिक नलकूप लगवाने पर भारी सब्सिडी देगी बिहार सरकार, ऐसे करें आवेदन Post Office RD Scheme 2024: गजब की है यह स्कीम, हर महीने निवेश पर मिलेगा शानदार रिटर्न गाय गोठा अनुदान महाराष्ट्र 2024: Gay Gotha Yojana Form, लाभ एवं पात्रता