Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana MP 2024 : मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के लिए आवेदन कैसे करें

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana MP 2024 : मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार के द्वारा राज्य के किसानों की भलाई के लिए अभी तक विभिन्न प्रकार की योजनाओं को शुरू किया जा चुका है। अब सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना नाम से एक योजना को शुरू किया गया है। सरकार के द्वारा कहा गया है कि, इस योजना की वजह से अब किसान भाइयों को अपनी फसलों की सिंचाई करने के लिए बरसात की राह नहीं देखनी पड़ेगी। क्योंकि हम कुछ ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं, जिसके द्वारा किसान भाई जब चाहे तब अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे और बंपर पैदावार प्राप्त कर सकेंगे।

चलिए आज के इस आर्टिकल में जानकारी प्राप्त करते हैं कि मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना क्या है और मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना में आवेदन कैसे करें। कृषि पंप कनेक्शन के लिए 50 प्रतिशत राशि का वहन राज्य शासन एवं विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जाएगा।

MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2024

योजना का नाम मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना
राज्य मध्य प्रदेश
साल 2023
शुरू की गई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए सुविधा प्रदान करना
अनुदान राशि 50% का अनुदान
आवेदन प्रक्रिया अभी उपलब्ध नहीं
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी
हेल्पलाइन नंबर जल्द लॉन्च होगा

 

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2024

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा कृषक मित्र योजना मध्य प्रदेश की शुरुआत साल 2023 में की गई है। इस योजना को सरकार के द्वारा साल 2023 में 16 सितंबर को मंजूरी दी गई थी। योजना में मुख्य तौर पर मध्य प्रदेश में खेती करने वाले किसानों को लाभ दिया जाएगा। सरकार ने कहा है कि, इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के किसानों को और किसानों के ग्रुप को 3 हॉर्स पावर या इससे अधिक की कैपेसिटी वाला एक परमानेंट कृषि पंप कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। योजना अपने लागू होने की तारीख से अगले 2 साल तक प्रभावी रहेगी। पहले साल में सरकार के द्वारा 10000 पंप का वितरण किया जाएगा।

योजना के अंतर्गत वितरण कंपनी अधिक से अधिक 200 मीटर दूरी तक 11 किलोवाट लाइन का विस्तार करेगी और ट्रांसफार्मर को भी स्थापित करेगी तथा केबल के माध्यम से इलेक्ट्रिसिटी का विस्तार किया जाएगा। योजना की वजह से अब किसान भाइयों को अपने खेत और खेत की फसलों की सिंचाई करने में आसानी होगी।

इस योजना के तहत सभी सामग्री सहित विस्तार कार्य एवं इसका संधारण विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जाएगा। किसानों को अपने खेत पर ट्रांसफर लगवाने पर राज्य शासन 50% का अनुदान देगी और बाकी शेष 50% राशि  कृषक या कृषक समूह द्वारा वहन की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के पहले वर्ष में 10 हजार पंप का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद ही आपको योजना का लाभ मिल सकेगा।

 

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सिंचाई की सुविधा प्रदान करना है, क्योंकि सरकार को कुछ इनपुट से यह जानकारी मिली है कि, मध्य प्रदेश में खेती करने वाले ऐसे कहानी किसान भाई हैं, जिनकी फसलों को सिंचाई की व्यवस्था उपस्थित न होने की वजह से सही समय पर पानी नहीं मिल पाता है और इसकी वजह से उनकी फसले खराब हो जाती है। इस प्रकार से सरकार ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उपरोक्त योजना को शुरू किया हुआ है, ताकि अधिक कैपेसिटी वाले पंप किसान भाइयों को दिए जा सके और वह जब चाहे तब अपने खेत की सिंचाई कर सके।

 

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरू की गई इस योजना का फायदा मध्यप्रदेश के खेती करने वाले किसान भाइयों को दिया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत किसान अथवा किसानों के ग्रुप को 3 हॉर्स पावर या इससे ज्यादा की कैपेसिटी वाले ऐसे पंप कनेक्शन दिए जाएंगे, जो किसी एक जगह पर हमेशा हमेशा के लिए सेट हो जाएंगे।
  • योजना की वजह से अब किसान भाइयों को अपनी फसलों को पानी देने के लिए ज्यादा झंझट का सामान नहीं करना पड़ेगा ना हीं उन्हें बरसात होने की राह देखनी पड़ेगी।
  • योजना के तहत जो पंप सेट स्थापित होंगे, उसके माध्यम से किसान भाई जब चाहे तब फसलों की सिंचाई कर सकेंगे।
  • जब फसलों को सही समय पर पानी मिलेगा, तो उनकी बंपर पैदावार होगी, जिससे किसान भाइयों की आर्थिक अवस्था में सुधार आएगा और मध्य प्रदेश में भी फसलों की पैदावार के दर में बढ़ोतरी होगी।
  • योजना के तहत सरकार ने कहा है कि, विद्युत अधोसंरचना डेवलपमेंट कॉस्ट की सिर्फ 50% पैसा ही किसान अथवा किसानों के ग्रुप को खर्च करने की आवश्यकता होगी। बाकी 40% पैसा स्टेट गवर्नमेंट के द्वारा और 10% पैसा बिजली कंपनी के द्वारा प्रदान किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के माध्यम से किसानों को सिंचाई करने में सहायता प्रदान करने हेतु वितरण कंपनी द्वारा अधिकतम 200 मीटर दूरी तक 11 केवी लाइन का विस्तार एवं वितरण ट्रांसपेरेंट स्थापित किया जाएगा।
  • सरकार के द्वारा योजना के लागू होने से लेकर के अगले 2 साल तक इस योजना को चलाया जाएगा।
  • पहले साल में सरकार ने कहा है कि, वह अधिक से अधिक 10000 पंप का वितरण करेगी।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली अनुदान राशि सीधे लाभार्थी कृषक के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

 

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना पात्रता (Eligibility)

  • सिर्फ मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को योजना का फायदा दिया जाएगा।
  • योजना के लिए सिर्फ किसान और किसानो के ग्रुप ही पात्रता रखते हैं।
  • ऐसे किसानों को योजना का फायदा मिलेगा, जिनके पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

 

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना दस्तावेज (Documents)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • किसान कार्ड
  • जमीन से संबंधित दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण

 

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)

जिस प्रकार से योजना के लिए अभी आवेदन की प्रक्रिया जारी गई है, उसी प्रकार से योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट जारी की गई है।

एमपी सरकार देगी महिलाओं को फ्री में घर

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना मध्य प्रदेश फॉर्म pdf

हाल फिलहाल में ही योजना को शुरू किया गया है। इसलिए शायद ही योजना का पीडीएफ अभी अवेलेबल हो। यदि पीडीएफ अवेलेबल होगा, तो हम अवश्य ही उसकी जानकारी आर्टिकल के माध्यम से प्रदान करेंगे।

 

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना ऑनलाइन आवेदन आवेदन प्रक्रिया (Online Apply)

अगर आप मध्य प्रदेश के किसान है और अपनी खेती में सिंचाई करने हेतु पंप कनेक्शन की सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको Krishak Mitra Yojana Form ऑनलाइन भरना होगा। इसके लिए आप नीचे दी हुई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको कृषि विभाग, मध्य प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने साइट का मुख्य पेज खुल जाएगा।

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana MP 2023

  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “स्कीम” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद आपको इस पेज पर मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • अगले चरण में आपको आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पता, देश की जानकारी, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण आदि दर्ज करना होगा।
  • सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • अंत में, आपको “भेजें” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसलिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना की देखरेख में पूरी की जाएगी।
  • ऐप अनुमोदन पर कृषि पंप कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे।

 

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)

आर्टिकल में आपको इस बात की जानकारी तो प्राप्त हो गई है कि, आखिर मध्य प्रदेश कृषक मित्र योजना क्या है और मध्य प्रदेश कृषक मित्र योजना का क्या फायदा मिलेगा और अब हम आपको बताना चाहते हैं कि, हम जल्द ही आपको इस योजना का हेल्पलाइन नंबर भी प्रदान करने वाले हैं। हालांकि यह हेल्पलाइन नंबर आपको अभी नहीं मिलेगा, क्योंकि अभी योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया है। थोड़े समय के पश्चात आर्टिकल में हेल्पलाइन नंबर अपडेट किया जाएगा।

1 thought on “Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana MP 2024 : मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के लिए आवेदन कैसे करें”

  1. Pingback: मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना मध्यप्रदेश 2023 (Mukhyamantri Pashupalan Vikas Yojana MP in Hindi) - Sarkari Yojana

Leave a Comment

MP Free Laptop Yojana 2024: 12वीं पास सभी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देगी मध्य प्रदेश सरकार, पूरी जानकारी देखें राजस्थान मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करें बिहार सामूहिक नलकूप योजना : खेत में सामूहिक नलकूप लगवाने पर भारी सब्सिडी देगी बिहार सरकार, ऐसे करें आवेदन Post Office RD Scheme 2024: गजब की है यह स्कीम, हर महीने निवेश पर मिलेगा शानदार रिटर्न गाय गोठा अनुदान महाराष्ट्र 2024: Gay Gotha Yojana Form, लाभ एवं पात्रता