Haryana E-Kharid Online Registration 2024: उचित मूल्य पर फसल बेचने के लिए किसान ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, ये हैं आसान तरीका

Haryana E-Kharid Online Registration : देश के किसान खेती करके अनाज उगाते हैं और इसे बाजार में बेचकर अपना एवं अपने परिवार का पेट पलते हैं, लेकिन यदि उन्हें खेती करने के बाद फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलता है। तो उन्हें काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है। किसानों की इस समस्या को दूर करने के लिए हरियाणा सरकार ने एक पोर्टल की शुरुआत की है, जिसका नाम है ई-खरीद पोर्टल। इस पोर्टल में जिन किसानों का पंजीकरण है, उनसे किसान उचित मूल्य पर फसल खरीदती है। इससे किसानों को उनकी फसल का अच्छा खासा मूल्य प्राप्त हो जाता है और उन्हें इससे फायदा भी होता है।

इस पोर्टल में किसान कैसे पंजीकरण कर सकते हैं। इसकी जानकारी हम आपको आज यहां देने जा रहे हैं कृपा करके इस लेख को अंत तक पढ़ें।

 

Haryana E-Kharid Online Registration 2024

योजना का नाम हरियाणा ई-खरीद पोर्टल
राज्य हरियाणा
किसने शुरू किया हरियाणा राज्य सरकार ने
लाभार्थी राज्य के किसान
लाभ फसलों का उचित मूल्य मिलना
रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://ekharid.haryana.gov.in/login
हेल्पलाइन नंबर 0172-2706014, 0172-2706031

 

Punjab Anaaj Kharid Portal

हरियाणा ई-खरीद पोर्टल 2024

कुछ साल पहले हरियाणा सरकार द्वारा एक पोर्टल की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य सरकार द्वारा प्राप्त होता है। इस पोर्टल पर किसानों को पहले खुद को रजिस्टर करना होता है। इसके बाद बुवाई के समय अपने फसल की पूरी जानकारी इसमें देनी होती है और उसी के आधार पर मूल्य का निर्धारण किया जाता है। ताकि किसानों को उसका उचित मूल्य मिल सके। इसके लिए सबसे जरुरी बात यह है कि किसानों को बुवाई के समय का फसल की सही-सही जानकारी दर्ज करनी होती है। यह पोर्टल किसानों के लिए शुरू किया गया है ताकि उन्हें लाभ प्राप्त हो सके।

 

हरियाणा ई-खरीद पोर्टल का उद्देश्य (Objective)

पहले के समय में किसानों को अपनी फसल बेचने पर ज्यादा मुनाफा नहीं होता था और अगर होता भी था तो वह मुनाफा उनका बिचौलियों को कमीशन देने में खर्च हो जाता था। ऐसे में सरकार ने बिचौलियों के सिस्टम को ही ख़त्म कर दिया है इसी उद्देश्य के साथ ही हरियाणा सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत की है।

 

हरियाणा ई-खरीद पोर्टल लाभ एवं विशेषताएं (Benefit and Features)

  • इस योजना का लाभ किसी विशेष वर्ग के किसानों के लिए नहीं है बल्कि इसका लाभ राज्य के सभी किसानों को मिलेगा।
  • इससे किसानों को बिचौलियों को कोई कमीशन देने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे उनके पैसों की बचत होगी।
  • पैसों की बचत होने के किसानों की आय में वृद्धि होगी, साथ ही उनकी फसल बाजार में भी अच्छी कीमत पर बिकेंगी।

 

हरियाणा ई-खरीद पोर्टल पात्रता (Eligibility)

  • इस पोर्टल हरियाणा राज्य के किसान ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और फसल का उचित मूल्य प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ केवल किसानों को ही दिया जायेगा। इसके लिए अन्य व्यक्ति आवेदन नहीं कर सकता है।

 

हरियाणा ई-खरीद पोर्टल दस्तावेज (Documents)

  • हरियाणा निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • परिवार पहचान पत्र
  • बैंक खाता
  • भूमि संबंधी दस्तावेज

 

हरियाणा ई खरीद पोर्टल रजिस्ट्रेशन दिशा-निर्देश

  • इस ऑनलाइन पोर्टल पर आपको पंजीकरण फॉर्म में कुछ बहुत ही ज़रूरी चीज़े भरनी होगी जिसके बारे में हमने पूरी जानकारी नीचे दी हुई है। आप इस सभी दिशा निर्देश को ध्यानपूर्वकपढ़े और अपना आवेदन फॉर्म सही सही भरे।
  • आवेदन फॉर्म में चिन्हित क्षेत्र भरना ज़रूरी है।
  • 12 अंको का आधार नंबर होना चाहिए।
  • किसानों के पास 10 अंकों का पंजीकृत मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • सही मोबाइल नंबर भरें। जानकारी इस पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एस।एम।एस द्वारा भेजी जाएगी।
  • आपको जन्म तिथि वही भरनी होगी जो आपके पहचान प्रमाण पत्र में है।
  • मिट बटन पर क्लिक करने पर बीजारोपण विवरण फॉर्म खुल जाएगा। बीजारोपण विवरणों को भरने के लिए निम्नलिखित जानकारी देना आवश्यक हैं: योजना का नाम, फसल का साल, वस्तु, क्षेत्रफल एकड़ में, किला नंबर: किला नंबर दर्ज करें जहां खेती की गयी है। उदाहरण 101,102, 103 उत्पादक श्रेणी- उत्पादक श्रेणी के प्रकार को भरें (भूमि मालिक,पट्टेदार,काश्तकार या संयुक्त)।
  • किसान आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड में से किसी भी 1 दस्तावेज की स्कैन कॉपी या फोटोकॉपी जमा कर सकते हैं।
  • बैंक विवरण के लिए, किसान के पास बैंक पासबुक का पहला पृष्ठ होना चाहिए।
  • किसानों को अपना सही बैंक खाता नंबर, खाताधारक का नाम, IFSC कोड दर्ज करना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

 

हरियाणा ई-खरीद पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration)

  • हरियाणा के किसान सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करने के लिए हरियाणा के ई-खरीद पोर्टल पर जायें।
  • इसके बाद उन्हें यहां लॉग इन करना होगा, लॉग इन करने के बाद पंजीकरण फॉर्म पर क्लिक करें।
  • इसके लिए आप सीधे इस अधिकारिक लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा, आपको इसे सभी जरुरी जानकारी के साथ सही-सही भरना है।
  • सभी जानकारी भर देने के बाद आपको कंटिन्यू वाली बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह से आपका इसकी फसल के उचित मूल्य के लिए आपका इसमें रजिस्ट्रेशन हो जायेगा।
  • इसमें आप लॉग इन करके आवेदन की स्थिति की जाँच भी कर सकते हैं।

 

हरियाणा ई-खरीद पोर्टल हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)

यदि आप इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप योजना के हेल्पलाइन नंबर 0172-2706014, 0172-2706031 पर कॉल कर सकते हैं। यहां से आपको सभी जानकारी मिल जाएगी।

 

Leave a Comment

MP Free Laptop Yojana 2024: 12वीं पास सभी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देगी मध्य प्रदेश सरकार, पूरी जानकारी देखें राजस्थान मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करें बिहार सामूहिक नलकूप योजना : खेत में सामूहिक नलकूप लगवाने पर भारी सब्सिडी देगी बिहार सरकार, ऐसे करें आवेदन Post Office RD Scheme 2024: गजब की है यह स्कीम, हर महीने निवेश पर मिलेगा शानदार रिटर्न गाय गोठा अनुदान महाराष्ट्र 2024: Gay Gotha Yojana Form, लाभ एवं पात्रता