Haryana Kisan Rin Byaj Mafi 2024 : हरियाणा के किसानों का फसल ऋण पर ब्याज और पेनल्टी माफ, 5 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

Haryana Kisan Rin Byaj Mafi : हरियाणा के बजट का आज चौथा दिन है हरियाणा के सीएम बतौर वित्त मंत्री हरियाणा बजट 2024-25 पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 23 फरवरी 2023 को अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया है। बजट 1 लाख 89 हजार करोड़ रुपए का होगा। इस बजट में लोगों को बड़ी राहत देते हुए कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। पिछले बजट के मुकाबले इस साल का बजट 11% अधिक है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट पेश करते हुए ऐलान किया है कि राज्य के सभी किसानों के कृषि ऋण पर ब्याज माफ किया जाएगा। इसके अलावा यदि किसी पर कोई पेनल्टी लगी होगी तो वह भी नहीं देनी होगी। मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद राज्य के सभी किसानों को लिए गए कर्जों पर ब्याज माफ होने से बड़ी राहत मिलेगी।

हरियाणा किसान फसल ऋण ब्याज माफी का लाभ राज्य के कितने किसानों को मिलेगा? और कब तक जमा कर सकते हैं किसान अपना ऋण इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

 

Haryana Kisan Rin Byaj Mafi 2024

आर्टिकल का नाम हरियाणा किसान फसल ऋण ब्याज माफी 2024
घोषणा की गई मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा
कब घोषणा की 23 फरवरी 2024 को
राज्य हरियाणा
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य किसानों के कर्ज का ब्याज और पेनल्टी माफ करना
लाभान्वित होंगे 5.47 लाख किसान
ऑफिसियल वेबसाइट उस बैंक शाखा में जाना होगा जहां से अपने कृषि ऋण प्राप्त किया था
हेल्पलाइन नंबर अभी उपलब्ध नहीं हैं

 

हरियाणा किसान फसल ऋण ब्याज माफी 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा 23 फरवरी को अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करते हुए किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने बजट में प्रदेश के किसानों के लिए कर्ज में लगने वाले ब्याज पर छूट प्रदान की है। जिसके लिए हरियाणा किसान ऋण ब्याज माफी योजना को शुरू किया गया है। Haryana Kisan Fasal Rin Byaj Mafi के माध्यम से राज्य के सभी किसानों का जिन्होंने कृषि के लिए ऋण लिया है उनके कृषि ऋण पर ब्याज माफ किया जाएगा। इसके अलावा यदि किसी किसान पर कोई पेनल्टी लगी है तो वह भी नहीं देनी होगी।

यह सुविधा इस साल मई तक मिलेगी उसके बाद जो भी ब्याज या पेनल्टी होगी। नए सिरे से लगेगी जो कि किसान को देनी होगी। किसानों को ऋण में लगने वाले ब्याज पर छूट मिलने से बड़ी राहत मिलेगी। जिससे वह आसानी से अपना कर्ज चुका सकेंगे।

 

सीएम मनोहर लाल ने कहा मैं किसान का बेटा हूं उनका दर्द जनता हूँ

मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि मैं किसान हूं किसान का बेटा हूं किसान के दर्द को समझता हूं। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि फसलों के लिए किसानों को पानी पर निर्भर रहना पड़ता है। अन्नदाताओं को राहत देने के समाधान के रूप में 1 अप्रैल 2024 से आबियाना बंद कर किया जाएगा। इस कार्य से 4299 गांवों को लगभग 140 करोड़ रुपये का एकमुश्त फायदा होने के साथ-साथ 54 करोड़ रुपये की सालाना राहत मिलेगी।

हरियाणा चारा बिजाई योजना

Haryana Kisan Crop Loan Interest Waiver का उद्देश्य

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा राज्य के किसानों को राहत प्रदान करने हेतु लिए गए कृषि ऋण पर ब्याज पर छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा किसानों को कोई पेनल्टी भी नहीं देनी होगी। राज्य के केवल उन्हीं किसानों को कृषि ऋण पर ब्याज और पेनल्टी माफ की जाएगी। जिन्होंने सितंबर 2023 तक के लिए ऋण लिया है। वे सभी किसान लिए गए कर्ज को 31 मई 2024 तक जमा कर सकते हैं जिसके बाद उन्हें दोबारा नए सिरे से ऋण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई बार किसान ब्याज दर में बढ़ोतरी होने के कारण समय से कर्ज नहीं चुका पाते हैं जिसके कारण उन्हें व्यास के साथ-साथ पेनल्टी भी देनी पड़ती है। लेकिन अब राज्य के सभी किसान ब्याज और पेनल्टी की चिंता किए बिना आसानी से अपना कर्ज चुका सकेगें।

 

5.47 लाख किसानों के कर्ज का ब्याज और पेनाल्टी माफ

हरियाणा किसान ऋण ब्याज माफी का लाभ राज्य के 5 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के 5 लाख 47 हजार डिफॉल्टर किसानों के कर्ज का ब्याज और पेनल्टी माफ करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि किसानों का सितंबर 2023 तक लिए गए कर्ज पर ब्याज माफ किया जाएगा। इसके लिए जो किसान 31 मई 2024 तक लिया गया कर्ज जमा करते हैं उनका ब्याज और पेनल्टी माफ होगी। इसके बाद वह दोबारा कर्ज ले सकेंगे। सीएम ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं और किसान का दर्ज समझता हूं, मैंने खुद हल चलाया है खेती की है। इसलिए राज्य के 5 लाख 47 हजार किसानों के कर्ज का ब्याज और पेनल्टी माफ की जाएगी।

 

Haryana Kisan Rin Byaj Mafi के लिए पात्रता

  • हरियाणा किसान ऋण ब्याज माफी के लिए केवल हरियाणा राज्य के किसान पात्र होंगे।
  • इस योजना का लाभ वही किसान प्राप्त कर सकेंगे जिन्होंने 30 सितंबर 2023 तक के लिए ऋण लिया  हो।
  • राज्य के सभी जाति वर्ग के किसान लिए गए कर्ज पर ब्याज माफ कराने हेतु पात्र होंगे।
  • राज्य के ऐसे किसान जो सरकारी सेवा में कार्यरत है या सरकारी पेंशन लेते हैं उन्हें ऋण ब्याज माफी का लाभ नहीं मिलेगा।

 

हरियाणा किसान ऋण ब्याज माफी के लिए आवश्यक दस्तावेज

Haryana Kisan Rin Byaj Mafi के लिए किसानों के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • ऋण संबंधी दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक

 

हरियाणा किसान ऋण ब्याज माफी 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

अगर आप हरियाणा के किसान है और आपने कृषि ऋण प्राप्त किया है जो कि आपने सितंबर 2023 तक के लिए दिया था। तो आप लिए गए कर्ज को मई 2024 तक जमा कर सकते है। जिस पर आपको ब्याज और पेनल्टी माफ की जाएगी।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले उस बैंक शाखा में जाना होगा जहां से अपने कृषि ऋण प्राप्त किया था।
  • इसके बाद आपको जाकर हरियाणा किसान ऋण ब्याज माफी का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को संलग्न  करना होगा।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म और 30 सितंबर 2023 तक के लिए दिए गए कर्ज की राशि को जमा करना होगा।
  • कर्ज जमा करने पर आपको ब्याज और पेनल्टी माफ की जाएगी।
  • इस प्रकार आपके द्वारा लिए गए कर्ज का ब्याज और पेनल्टी माफ हो जाएगी।

 

FAQ

हरियाणा किसान फसल ऋण ब्याज माफी की घोषणा कब और किसने की?

हरियाणा किसान फसल ऋण ब्याज माफी की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 23 फरवरी को अंतिम बजट पेश करने के दौरान की।

 

Haryana Kisan Rin Byaj Mafi के माध्यम से राज्य कितने किसानों को लाभ मिलेगा?

Haryana Kisan Rin Byaj Mafi के माध्यम से राज्य के 5 लाख 47 हजार किसानों को लाभ मिलेगा।

 

हरियाणा किसान ऋण ब्याज माफी के तहत किसान कब तक कर्ज जमा कर सकते हैं?

हरियाणा किसान ऋण ब्याज माफी के तहत किसान सितंबर 2023 तक के लिए गए कृषि ऋण को मई 2024 तक जमा कर सकते हैं।

Leave a Comment

MP Free Laptop Yojana 2024: 12वीं पास सभी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देगी मध्य प्रदेश सरकार, पूरी जानकारी देखें राजस्थान मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करें बिहार सामूहिक नलकूप योजना : खेत में सामूहिक नलकूप लगवाने पर भारी सब्सिडी देगी बिहार सरकार, ऐसे करें आवेदन Post Office RD Scheme 2024: गजब की है यह स्कीम, हर महीने निवेश पर मिलेगा शानदार रिटर्न गाय गोठा अनुदान महाराष्ट्र 2024: Gay Gotha Yojana Form, लाभ एवं पात्रता