Gaura Devi Kanya Dhan Yojana : उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग की लड़कियों के लिए गौरा देवी कन्या धन योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति,अनुसचित जन जाति और गरीबी रेखा से नीचे आने वाले BPL (SC ,ST ,EWS) वर्ग की लड़कियों को सरकार द्वारा 50000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान (Financial assistance of Rs 50000 will be provided ) की जाएगी। इस नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना 2024 के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रा राज्य में स्थित केंद्र सरकार /राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड के अधीन किसी विद्यालय से इंटर या 12वीं कक्षा में हो। तभी वह इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है।
यहाँ इस योजना के सम्बन्ध में सभी जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है। जिस से इसके आवेदन पत्र, स्टेटस, स्कूल पंजीकरण, लॉगिन और शिकायत/सुझाव आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल में गौरा देवी कन्या धन योजना की सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।
Uttrakhand Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2024
योजना का नाम | गौरा देवी कन्या धन योजना |
किसने शुरू की | उत्तराखंड सरकार ने |
लाभार्थी | राज्य की लड़कियाँ |
उद्देश्य | आर्थिक सहायता प्रदान करना |
वर्ष | 2024 |
लाभ | 51 हजार |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://escholarship.uk.gov.in/frmGauradeviDefault.aspx |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-180-4236 |
गौरा देवी कन्या धन योजना 2024
उत्तराखंड सरकार द्वारा गोरा देवी के नाम से बालिकाओं के लिए आर्थिक सहायता योजना की शुरुआत की है, गौरा देवी को उत्तराखंड में चिपको आंदोलन की जननी के रूप में जाना जाता है, चिपको आंदोलन (पर्यावरण बचाने) उत्तराखंड के चमोली जिले से शुरू हुआ था. इस आंदोलन में गौरा देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इन्ही के नाम से उत्तराखंड सरकार द्वारा बेटियों के लिए आर्थिक सहायता योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना के अंतर्गत 51000/- की आर्थिक सहायता की जाती है। इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों को आगे की पढाई के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
इस योजना के अंतर्गत अब तक उत्तराखंड में कुल 2659 स्कूल पंजीकृत हुए है। जिसमे विद्यालयों के माध्यम से सरकार के पास अब तक 32870 आवेदन आये है। नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना 2023 के तहत सरकार की तरफ से दी जाने वाली धनराशि लड़की के 12 पास करने के बाद (The amount given by the government will be given after the girl passes 12) दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत छात्रा अविवाहित हो (Student unmarried ) और जिस साल आवेदन किया जा रहा है, उस साल 01 जुलाई को उसकी उम्र 25 साल से कम होनी चाहिए।
उत्तराखंड मुख्यमंत्री लखपति दीदी yojana
उत्तराखंड नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना का उद्देश्य
गौरा देवी कन्या विद्या धन स्कीम बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच, उनकी अच्छी शिक्षा, आर्थिक रूप से गरीब परिवार के लिए सहायता राशि देने आदि कहीं उदेश्यों की पूर्ति के लिए शुरू की गयी है। इस योजना के माध्यम से लाभार्थी छात्रा को 51000 रूपये की एकमुश्त राशि दी जाती है। हालाँकि शुरुआत में इसकी 5 वर्ष के लिए बैंक एफडी करवानी होती है, जिसका 5 वर्ष के बाद कुल 75000 रुपये प्राप्त होता है। राज्य के कहीं परिवार ऐसे है, जिनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है, जिस कारण वह बेटियों की शिक्षा पूरी नहीं करवा पाते है। लेकिन गौरा देवी कन्या धन योजना के माध्यम से अब गरीब परिवार के बेटियों की शिक्षा भी पूरी हो पायेगी।
जैसे की आप लोग जानते है कि बहुत से ऐसे लोग है जो आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण अपनी बेटी को उच्च शिक्षा प्रदान नहीं कर पाते और कभी लड़कियों के पैदा होने के बाद उन्हें कुछ स्थानों पर बोझ माना जाता है। जिससे वजह से भ्रूण हत्या कर दी जाती है। इस सभी परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकार ने उत्तराखंड नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के ज़रिये सरकार द्वारा 12 विपास करने के बाद 51000 रूपये आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करना। इस धनराशि से गरीब लोग की बेटी की शादी में कुछ योगदान होगा या इस योजना के तहत धनराशि प्राप्त करके लड़किया उच्च शिक्षा भी प्राप्त कर सकती है। इस Gaura Devi Kanya Dhan Scheme के ज़रिये लड़कियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना।
Gaura Devi Kanya Dhan Yojana की विशेषताएं
- गौरा देवी कन्या धन योजना का आरंभ उत्तराखंड सरकार द्वारा वर्ष 2017 में किया गया था।
- इस योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करके सशक्तिकरण प्रदान करना है।
- इस योजना के अंतर्गत वे सभी बालिकाएं आवेदन कर सकते हैं जिनके परिवार की सालाना आय ₹72000 या फिर उससे कम है।
- रिजर्व कैटेगरी एवं गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों के लिए इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सालाना आय 15976 रुपये निर्धारित की गई है।
- सरकार द्वारा छोटी बच्चियों को ₹11000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी तथा जब वह 12वीं कक्षा पास कर लेती है तो उन्हें 51000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- कुल 2685 स्कूल इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत है।
- इस वर्ष इस योजना के अंतर्गत 32870 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
- अब तक लगभग 50000 बालिकाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया गया है।
- 2021 में इस योजना का बजट 89 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है।
Uttarakhand Gaura Devi Kanya Dhan Scheme के लाभ
- इस योजना का लाभ उत्तराखंड की अनुसूचित जाति,अनुसचित जन जाति और गरीबी रेखा से नीचे आने वाले BPL (SC ,ST ,EWS ) वर्ग की लड़कियों को प्रदान किया जायेगा।
- इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति,अनुसचित जन जाति और गरीबी रेखा से नीचे आने वाले BPL (SC ,ST ,EWS ) वर्ग की लड़कियों को सरकार द्वारा 50000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- छात्रा राज्य में स्थित केंद्र सरकार /राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड के अधीन किसी विद्यालय से इंटर या 12वीं कक्षा की होनी चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत लड़कियों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता सीधे कन्या के बैंक अकाउंट में पंहुचा दी जाएगी |इसलिए आवेदिका का बैंक अकाउंट होना चाहिए |
उत्तराखंड नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना 2023 की पात्रता
- आवेदिका उत्तराखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- उत्तराखंड नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना 2024 के तहत ग्रामीण क्षेत्र की आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय 15976 रूपये होनी चाहिए तथा शहरी क्षेत्र की आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय 21206 रूपये होनी चाहिए।
- आवेदिका अनुसूचित जाति,अनुसूचित जन जाति और गरीबी रेखा से नीचे आने वाले BPL वर्ग की होनी चाहिए।
- बालिका 12 कक्षा की छात्रा होनी चाहिए।
- Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2024 के अंतर्गत छात्रा अविवाहित हो (Student unmarried ) और जिस साल आवेदन किया जा रहा है उस साल 01 जुलाई को उसकी उम्र 25 साल से कम होनी चाहिए।
उत्तराखंड नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना के दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- जिनके पास बीपीएल कार्ड है उनका बीपीएल कार्ड
- परिवार रजिस्टर की नक़ल की मूल प्रति
- हाई स्कूल अंक तालिका की छायाप्रति
- वोटर आईडी कार्ड
- विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा निर्गत नामांकन संख्या /रोल नंबर प्रति
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Download Gaura Devi Kanya Dhan Yojana Application Form
राज्य की जो लड़किया इस Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2023 के तहत आवेदन करना चाहती है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे और इस योजना का लाभ उठाये।
- गौरा देवी कन्या धन योजना में आवेदन अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से या ऑनलाइन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। इस होम पेज पर आपक आवेदन पत्र का ऑप्शन दिखाई देगा इस ऑप्शन पर क्लिक करे।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके समाने Application Form की पीडीएफ फाइल खोज जायेगा। इसके बाद आपको यहाँ से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करे।
- फिर Application Form में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आवेदिका का नाम ,पिता का नाम ,पिता का व्यवसाय आदि भरनी होंगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपने सभी दस्तावेज़ों की फोटो कॉपी को अटैच करके अपने स्कूल के अध्यापक या संबंधित विकास खंड कार्यालय या सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पास जमाकारण होगा। इस तरह आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।
पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको गौरा देवी कन्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपको यूजरटाइप का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।
Gaura Devi Kanya Dhan Yojana आवेदनों की वर्तमान स्थिति जानने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको गौरा देवी कन्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको आवेदनों की वर्तमान स्थिति जाने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
- इस पेज पर आपको अपने जिले, ब्लॉक एवं स्कूल का चयन करना होगा।
- अब आपको अपनी छात्रवृत्ति आवेदन संख्या तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप आवेदनों की वर्तमान स्थिति जान पाएंगे।
पंजीकृत स्कूलों की सूची कैसे देखे ?
- सबसे पहले आपको योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको नीचे पंजीकृत स्कूलों की सूची का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको अपने जिले का चयन करना होगा जिले का चयन करने के बाद आपके सामने पंजीकृत स्कूलों की सूची खुल जाएगी।
स्कूल का पंजीकरण करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको गौरा देवी कन्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- इसके पश्चात आपको स्कूल का पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खोल कर आएगा।
- आप इस पंजीकरण फॉर्म में निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।
- स्कूल का नाम(अंग्रेजी में)
- राज्य
- क्षेत्र
- ब्लॉक
- स्कूल का इमेल
- स्कूल का प्रकार
- तक का विद्यालय
- स्कूल का नाम (हिंदी में)
- जिले का नाम
- तहसील का नाम
- मान्यता प्राप्त
- मोबाइल नंबर
- स्कूल का स्तर
- संपर्क व्यक्ति का नाम
- क्या स्वीकृति करने का अधिकार है
- कैप्चा कोड
- अब आपको स्कूल इमेज अपलोड करनी होगी।
- इसके बाद आपको पंजीकृत करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप स्कूल का पंजीकरण कर पाएंगे।
विद्याथी पात्रता से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको गौरा देवी कन्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको पात्रता के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खोलकर आएगी।
- इस फाइल में आप पात्रता से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अपना सुझाव देने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको गौरा देवी कन्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- इसके पश्चात आपको आपके सुझाव के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
- इस पेज पर आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, संदेश एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको प्रतिक्रिया सबमिट करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप अपना सुझाव दे पाएंगे।
रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको गौरा देवी कन्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- इसके पश्चात आपको रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको जिलेवार आधार सीडिंग रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आप रिपोर्ट देख सकते हैं।
योजना के अंतर्गत सहायता राशि
सरकार द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा तथा विकास के लिए कई सारी योजनाएं संचालित की जाती हैं। ऐसी ही एक योजना गौरा देवी कन्या धन योजना है। इस योजना के अंतर्गत उत्तराखंड में बेटी के जन्म पर ₹11000 की धनराशि प्रदान की जाती है तथा 12वीं कक्षा पास करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए 51000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है। साल 2019-20 में आवेदन करने वालो लाभार्थियों को इस योजना की राशि प्राप्त नहीं हुई थी। उन सभी लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। गौरा देवी कन्या धन योजना के अंतर्गत सहायता राशि जल्द सभी लाभार्थियों को प्रदान की जाएगी।
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में इस योजना के लिए 4 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। कारोना वायरस संक्रमण के कारण अब जिन लोगों को लाभ की राशि नहीं प्राप्त हुई थी उन सभी लोगों को सरकार द्वारा इस योजना की लाभ की राशि प्रदान की जाएगी। जिसके लिए विकासखंड बजट जारी किया जाएगा।
नैनीताल जिले से 401 12वीं पास के तथा 284 कन्या जन्म के आवेदन आए थे। जिसके अनुसार 5 करोड़ 97 लाख रुपए की जरूरत है। पहली किस्त की राशि 4 करोड़ प्राप्त हुई है। विभाग द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि पहली किस्त की राशि लाभार्थियों को प्रदान करने के बाद जो आवेदन रह जाएंगे उनके लिए सरकार से बजट की डिमांड की जाएगी।
गौरा देवी कन्या धन योजना स्टैटिसटिक्स
कुल पंजीकृत विद्यालय | 2686 |
कुल प्राप्त आवेदनों की संख्या | 32870 |
श्रेणी वार प्राप्त आवेदकों की जानकारी
श्रेणी का नाम | कुल प्राप्त आवेदन | कुल स्वीकृत आवेदन | कुल लाभान्वित आवेदन |
एससी | 7581 | 6122 | 2366 |
एसटी | 1920 | 1674 | 723 |
सामान्य एवं ओबीसी | 23369 | 16116 | 10078 |
जिलेवार प्राप्त आवेदकों की सूची
जिले का नाम | कुल प्राप्त आवेदन | कुल स्वीकृत आवेदन | कुल लाभान्वित आवेदन |
अल्मोड़ा | 3489 | 2944 | 1858 |
बागेश्वर | 1314 | 1260 | 410 |
चमोली | 1735 | 1542 | 1086 |
चंपावत | 1430 | 1243 | 530 |
देहरादून | 3066 | 2558 | 1626 |
हरिद्वार | 2524 | 2298 | 822 |
नैनीताल | 3477 | 3091 | 2657 |
पौरी गढ़वाल | 1889 | 1528 | 383 |
पिथौरागढ़ | 2085 | 1861 | 497 |
रुद्रप्रयाग | 1402 | 1169 | 877 |
तहरी गढ़वाल | 3028 | 2464 | 393 |
उधम सिंह नगर | 5278 | 4562 | 3614 |
उत्तरकाशी | 2153 | 1670 | 1668 |
अनुदान वितरण की जानकारी (श्रेणी वार)
श्रेणी का नाम | कुल वितरित राशि |
एससी | 118300000 |
एसटी | 36150000 |
सामान्य एवं ओबीसी | 503900000 |
संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको गौरा देवी कन्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको हमसे संपर्क करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आप संपर्क विवरण देख सकते हैं।
संपर्क करें
Designation Name | Office Address | Phone/Fax | Phone/Fax |
Nodal Officer IT Cell-Social Welfare and Tribal Welfare | Bhagat Singh Colony, MDDA ,Dalanwala Dehradun-248001, Uttarakhand | Phone: 0135-2674121, 2674122, 2669764
WhatsApp No: 6395221188 Toll free No: 1800-180-4236 |
itcell-swd-uk@nic.in or swditcell@gmail.com |
FAQ
क्या वर्तमान में नंदा देवी गौरा कन्या धन योजना चल रही है?
हाँ, इस योजना के तहत प्रति वर्ष 12वीं पास होने वाली छात्राओं से आवेदन पत्र स्वीकार किये जाते है।
मैं उत्तराखंड का निवासी नहीं हूँ, क्या में भी इस योजना का लाभ ले सकता हूँ?
नहीं, यदि आप किसी अन्य राज्य से है, तो आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते है, यह योजना केवल उत्तराखंड राज्य के लिए है।
मुझे गौरा देवी कन्या धन का पैसा कैसे प्राप्त होगा, क्या मुझे कैश में दिया जायेगा?
नहीं, इस योजना के तहत मिलने वाली धनराशि आपको कैश के रूप में नहीं दी जाएगी। गौरा देवी विद्या धन का पैसा आपको चेक / फिक्स डिपाजिट के रूप में दिया जायेगा। इसे आप 5 वर्ष बाद ही कैश में निकाल पाएंगे। तब यह राशि 75000/- हो जाएगी।
क्या गौरा देवी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन भी भरे जा सकते है?
नहीं। आपको इसका आवेदन फार्म ऑफलाइन भरना होगा, हालांकि इसके लिए राज्य सरकार द्वारा अलग से वेबसाइट बनाई गई है। लेकिन वहां पर आप इसका आवेदन फार्म डाऊनलोड, आवेदन का स्टेटस आदि चेक कर सकते हैं।