AICTE Free Laptop Yojana 2024 : फ्री लैपटॉप के लिए आवेदन शुरू हुए, पात्रता देखें

AICTE Free Laptop Yojana : हमारे देश में कई छात्र ऐसे हैं जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण लैपटॉप खरीदने में सक्षम नहीं है जिसके कारण वह तकनीकी शिक्षा से जुड़ नहीं पाते हैं। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा AICTE Free Laptop Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप प्रदान किए जाते हैं। ताकि भारत में तकनीकी और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके। इस योजना का लाभ उन छात्रों को प्रदान किया जाता है जिनके पास लैपटॉप खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं है।

अगर आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इस योजना के बारे में और अधिक जानकारी होना आवश्यक है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से AICTE Free Laptop Yojana से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर मुफ्त लैपटॉप प्राप्त कर सके।

 

AICTE Free Laptop Yojana 2024

योजना का नाम AICTE Free Laptop Yojana
शुरू की गई अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा
लाभार्थी आईटीआई द्वारा प्रमाणित कॉलेज के छात्र
उद्देश्य तकनीकी एवं डिजिटल शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://www.aicte-india.org/
हेल्पलाइन नंबर 011-29581333, 29581338, 29581342

 

एआईसीटीई फ्री लैपटॉप योजना 2024 के बारे में जानकारी

आज कल टेक्नोलॉजी के कारण छात्रों को पढ़ाई के लिए लैपटॉप की जरूरत पड़ती है। इसलिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद प्रमाणित कॉलेज छात्रों को फ्री लैपटॉप प्रदान करती है। एआईसीटीई फ्री लैपटॉप योजना का लक्ष्य प्रमाणित कॉलेज में आर्थिक रूप से गरीब छात्रों को फ्री लैपटॉप प्रदान कर तकनीकी और डिजिटल शिक्षा तक पहुंच प्रदान करना है ताकि छात्रों को ऑनलाइन आधुनिक शिक्षण विधियों से जोड़ा जा सके और नई तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित हो सके।

AICTE फ्री लैपटॉप योजना को एक छात्र एक लैपटॉप योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना से न केवल छात्रों  की शिक्षा में वृद्धि होगी बल्कि उन्हें देश के विकास में योगदान देने का अधिकार मिलेगा। फ्री लैपटॉप प्राप्त होने से छात्रों को प्रौद्योगिकी का उपयोग करने में सहायता मिलेगी और वह ऑनलाइन नए कौशल भी सीख सकेंगे।

 

AICTE फ्री लैपटॉप योजना के लाभ

  • डिजिटलीकरण के लिए ऑल इंडिया कॉलेजेस ऑफ़ टेक्निकल एजुकेशन द्वारा छात्रों को मुफ्त लैपटॉप उपलब्ध करवाया जाता है।
  • इस योजना के तहत AICTE द्वारा अनुमोदित विश्वविद्यालय या कॉलेजों में इंजीनियरिंग की अन्य तकनीकी शिक्षा के लिए फ्री लैपटॉप का लाभ दिया जाता है।
  • AICTE Free Laptop Yojana का लाभ प्राप्त होने सभी छात्रों को डिजिटल और तकनीकी शिक्षा में सहायता मिलेगी।
  • छात्र अपने कौशल को बेहतर बनाने के विभिन्न कोर्स ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।
  • लैपटॉप प्राप्त होने से छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर छात्र अपने घर से ही नौकरी के लिए लैपटॉप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना के माध्यम से छात्रों का सतत एवं सर्वांगीण एवं विकास होगा।

Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana

AICTE Free Laptop Yojana के लिए पात्रता

Free Laptop Yojana के तहत आवेदन करने हेतु निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा।

  • इस योजना के लिए केवल भारत के नागरिक ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
  • फ्री लैपटॉप योजना में आईटीआई द्वारा प्रमाणित किए हुए कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • बीटेक, इंजीनियरिंग, कंप्यूटर या औद्योगिक क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा कर रहे छात्र इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • आवेदक के पास किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होना आवश्यक है।
  • कंप्यूटर कोर्स करने वाले या पहले से कर चुके छात्र भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • सभी जाति वर्ग के छात्र इस योजना के लिए पात्र होंगे।

 

एआईसीटीई फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक छात्र के पास निम्नलिखित दस्तावेजों को होना आवश्यक है।

  • आधार कार्ड
  • कॉलेज आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज
  • विकलांगता प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासवर्ड साइज फोटो

 

AICTE Free Laptop Yojana 2024 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

अगर आप AICTE Free Laptop Yojana की पात्रता को पूरा करते हैं तो आप फ्री लैपटॉप योजना में आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको फ्री लैपटॉप योजना के बारे में सर्च करना होगा।
  • अब आपके सामने AICTE फ्री लैपटॉप योजना का लिंक आ जाएगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से एआईसीटीई फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

AICTE Free Laptop Yojana 2024 के हेल्पलाइन नंबर

अगर आप AICTE Free Laptop Yojana के बारे में कोई भी जानकारी चाहते हैं, तो नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

011-29581333, 29581338, 29581342

 

 

FAQ

AICTE Free Laptop Yojana को  किसके द्वारा संचालित किया जा रहा है?

AICTE Free Laptop Yojana को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित किया जा रहा है।

 

एआईसीटीई फ्री लैपटॉप योजना को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

एआईसीटीई फ्री लैपटॉप योजना को एक छात्र एक लैपटॉप योजना के नाम से भी जाना जाता है।

 

AICTE Free Laptop Yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

AICTE Free Laptop Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://www.aicte-india.org/ है।

Leave a Comment

MP Free Laptop Yojana 2024: 12वीं पास सभी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देगी मध्य प्रदेश सरकार, पूरी जानकारी देखें राजस्थान मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करें बिहार सामूहिक नलकूप योजना : खेत में सामूहिक नलकूप लगवाने पर भारी सब्सिडी देगी बिहार सरकार, ऐसे करें आवेदन Post Office RD Scheme 2024: गजब की है यह स्कीम, हर महीने निवेश पर मिलेगा शानदार रिटर्न गाय गोठा अनुदान महाराष्ट्र 2024: Gay Gotha Yojana Form, लाभ एवं पात्रता