Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana को देश के किसानों को सुरक्षा प्रदान करने हेतु शुरू किया गया है। 

इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा किसानों की फसल खराब होने पर उन्हें बीमा कवर प्रदान किया जाता है यानी फसल खराब होने पर बीमा दावा राशि किसानों को प्रदान की जाएगी। 

सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को दो पूर्वर्ती योजना से बदला गया है। इन 2 योजनाओं में पहली योजना नेशनल एग्री इंश्योरेंस स्कीम थी और दूसरी मॉडिफाई एग्री इंश्योरेंस स्कीम। इन दोनों योजनाओं में ही काफी कमियां थी। 

पुरानी दोनों योजनाओं में सबसे बड़ी कमी उनकी लंबी दावा प्रक्रिया थी। जिसके कारण किसानों की फसल खराब होने पर क्लेम करने के लिए किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। 

PMFBY के अंतर्गत यदि किसी किसानों की फसल खराब हो जाती है तो ऐसी स्थिति में किसानों को बीमा कवर देने का प्रावधान किया गया है। 

प्रत्येक किसान की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम राशि को काफी कम रखा गया है। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत से लेकर अब तक 36 करोड़ किसानों को बीमा कवर प्रदान किया जा चुका है। 

अभी तक इस Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के द्वारा किसानों को 1.8 लाख करोड़ रूपए की बीमा क्लेम राशि प्रदान की जा चुकी है। 

हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ी सभी जानकारी दे रहे हैं।