Ghar Ghar Muft Ration Yojana

आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब की जनता को बड़ा तोहफा दे रही है जिसके लिए पंजाब सरकार ने 10 फरवरी 2024 को घर-घर मुफ्त राशन योजना की शुरुआत की है। 

इस योजना की शुरुआत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा की गई है। 

मुख्यमंत्री भागवत मान ने फतेहपुर साहब के हलका अमरोहा के गांव में करीब 25 राशन की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई।  

घर घर राशन योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीने घर बैठे मुफ्त राशन प्रदान किया जाएगा। 

इस योजना के पहले चरण के लिए 627 दुकान आवंटित की गई है। जिसके माध्यम से राज्य के लोगों को घर घर राशन पहुंचा जाएगा। 

फिलहाल इस योजना के तहत 5 किलो आटा दिया जाएगा। लेकिन आगे चलकर इसमें अन्य वस्तुओं को भी जोड़ने का प्लान है। 

घर-घर मुफ्त राशन योजना के माध्यम से पहले चरण में 24 लाख 49 हजार लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। 

पंजाब में लगभग 38 लाख राशन कार्ड धारक है और करीब 1 करोड़ 40 लाख लाभार्थी है और कुल 20 हजार 500 सरकारी राशन की दुकान स्थित है। जिनमें से 24 लाख 49 हजार लोगों के घर तक राशन पहुंचा जाएगा।  

पंजाब सरकार द्वारा घर-घर मुफ्त राशन योजना के संचालन हेतु 1500 से अधिक युवाओं को बतौर डिलीवरी एजेंट रखा जाएगा जिससे राज्य में रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।  

पंजाब घर घर मुफ्त राशन योजना से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।