ISRO Yuvika 2024

इसरो की ओर से ऐसे ही स्टूडेंट्स के लिए इसरो युवा विज्ञानी कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है।

इस कार्यक्रम का नाम इसरो युवा विज्ञान कार्यक्रम यानि इसरो युविका रखा गया है। 

यह कार्यक्रम मई के माह में 2 सप्ताह के लिए 13 मई से 24 मई तक आयोजित होगा। 

इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए छात्रों को पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

इस कार्यक्रम के माध्यम से,  पूरे देश भर में छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान के बारे में शिक्षित किया जायेगा, ताकि छात्रों की इसमें रुचि बढ़ें। 

उन्हें इसके लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा और आने वाले समय में देश का भविष्य इन्हीं के हाथों में हैं इसलिए उन्हें इसके बारे शिक्षित करना आवश्यक भी है। 

इसके अलावा इसरो के इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को इसरो मुख्यालय का दौरा करने को मिलेगा। साथ ही वहां के कामकाजी माहौल के अवलोकन के माध्यम से विज्ञान और अंतरिक्ष के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। 

कक्षा 9वीं  के इच्छुक छात्रों के लिए इसरो यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम 2024  में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी से शुरू हो चुके हैं। 

इसरो युविका रजिस्ट्रेशन 2024 महत्वपूर्ण दिन